बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में दोना-पत्तल के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयंकर थी कि गोदाम में रखा लाखों रुपये का दोना-पत्तल जलकर राख हो गया। हादसे में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
आपको बता दें कि मामला आरिफ कमाल हॉस्पिटल वाली गली का है। गोदाम में आग लगते ही उठती लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस अग्निकांड में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं, आग की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल आग लगने की सही वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
बुलंदशहर: दोना-पत्तल के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
RELATED ARTICLES


