बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव धरपा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब स्कूटी सवार तीन युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में 16 वर्षीय अनुज की मौत हो गई, जबकि प्रेम और रोहन घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक अनुज के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
हापुड़ में गेटेड टाउनशिप प्लॉट मात्र 16 हजार में शुरू : 9899722241



