Wednesday, November 18, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरयुवती पर चाकू से हमले के मामले में हिंदू रक्षा दल का...

युवती पर चाकू से हमले के मामले में हिंदू रक्षा दल का खुर्जा कोतवाली में प्रदर्शन, डायग्नोस्टिक सेंटर सील करने की मांग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा में युवती पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने खुर्जा कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने मंदिर रोड स्थित स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने और सेंटर को सील करने की मांग की।
आपको बता दें कि हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवती ने घटना से पहले ही डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक से एक युवक द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की थी, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्यकर्ताओं ने मामले में वीडियो कॉल के जरिए शामिल बताए जा रहे अन्य आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि युवती पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों और सेंटर संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक और वीडियो कॉल से जुड़े आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे आगे भी आंदोलन करेंगे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हापुड़ में गेटेड टाउनशिप प्लॉट मात्र 16 हजार में शुरू : 9899722241

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments