बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव असरौली में जमीन के विवाद में एक बेटे पर अपनी बुजुर्ग मां के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
जानकारी के मुताबिक, परिवार में भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि एक बेटे ने धोखे से अपनी मां की जमीन अपने नाम करा ली। इसी जमीन के विवाद को लेकर मां के साथ मारपीट की जा रही है। घटना के सामने आने के बाद बुजुर्ग मां के साथ बेटे के इस कथित व्यवहार को लेकर लोगों में नाराजगी है। फिलहाल अहमदगढ़ थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुलंदशहर: बुजुर्ग मां को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


