Wednesday, November 18, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबर11 वर्षीय बच्ची के साथ दुकानदार ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

11 वर्षीय बच्ची के साथ दुकानदार ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू में 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची दुकान पर सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार ने बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घर पहुंचने के बाद बच्ची ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए। परिजन बच्ची को लेकर पहासू थाने पहुंचे और आरोपी दुकानदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ शिकारपुर दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments