Wednesday, November 18, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरखेत पर काम कर रही महिला के साथ मारपीट, दो के खिलाफ...

खेत पर काम कर रही महिला के साथ मारपीट, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में खेत पर काम कर रही एक महिला के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, गांव अगौरा निवासी सुंदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी पत्नी कमलेश खेत पर काम कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी विकास और मुकेश शर्मा वहां पहुंच गए। दोनों ने कमलेशा के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments