Thursday, November 19, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरनववाहिता जोड़ो को परिजनों से जान का खतरा, एसएसपी से लगाई सुरक्षा...

नववाहिता जोड़ो को परिजनों से जान का खतरा, एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों पर नवविवाहित जोड़े के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता रश्मि रानी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपने और पति की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पीड़िता रश्मि रानी के मुताबिक, उसने 1 अप्रैल 2026 को शिवा कुमार के साथ अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद 17 सितंबर 2026 को बुलंदशहर में विवाह का रजिस्ट्रेशन भी करा लिया। आरोप है कि इस शादी से उसके परिजन नाराज हैं और लगातार दोनों को परेशान कर रहे हैं। रश्मि का आरोप है कि उसके पिता तेजा सिंह, भाई रवि सहित अन्य परिजनों ने अमरगढ़ चौकी पर बुलाकर उसके पति शिवा कुमार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पूरे मामले में अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की मांग की है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि प्रेम विवाह से नाराज परिजन उसके और उसके पति के साथ कोई अनहोनी कर सकते हैं। उसने पुलिस अधिकारियों से दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में थाना न्यू उस्मानपुर, दिल्ली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। अब पीड़िता ने बुलंदशहर एसएसपी से शिकायत कर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments