Thursday, November 19, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: प्यारे लाल जाटव बने बसपा के मेरठ मंडल प्रभारी

बुलंदशहर: प्यारे लाल जाटव बने बसपा के मेरठ मंडल प्रभारी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बुलंदशहर निवासी प्यारे लाल जाटव को मेरठ मंडल प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्यारे लाल जाटव को नई जिम्मेदारी मिलने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए बसपा नेतृत्व का आभार जताया है।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्यारे लाल जाटव के संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और कार्यशैली से मेरठ मंडल में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति को संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments