Thursday, November 19, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरभैंसा बुग्गी को दौडाने व यातायात बाधित करने वाले 06 आरोपी व...

भैंसा बुग्गी को दौडाने व यातायात बाधित करने वाले 06 आरोपी व एक बाल अपचारी न्यायिक अभिरक्षा में


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर में सार्वजनिक मार्ग पर खतरनाक तरीके से भैंसा बुग्गी (फिरक) दौडाने व यातायात बाधित करने वाले 06 आरोपियों गिरफ्तार तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया। पुलिस को मौके से 01 थार गाडी, 05 मोटरसाइकिल, भैंसा बुग्गी (फिरक) बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम खालौर थाना जहाँगीराबाद जनपद बुलंदशहर, दिनेश पुत्र सतेन्द्र निवासी ग्राम पहाडपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर, दीपक राजौरा पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम फतेहपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर, श्यामप्रकाश पुत्र वासुदेव निवासी ग्राम बिरौरा थाना छतारी जनपद बुलंदशहर, रोहन चौधरी पुत्र सुनील निवासी ग्राम बासौटी थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर, मुकेश पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम खालौर थाना जहाँगीराबाद जनपद बुलंदशहर तथा 01 बाल अपचारी के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि थाना अनूपशहर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भैंसा बुग्गी की दौड करायी जा रही है। पुलिस द्वारा तत्काल बिरौली- अनूपशहर मार्ग पर चैकिग की गयी। इसी दौरान एक थार गाडी तेज आवाज मे हार्न बजाते हुए आती दिखाई दी जिसके पीछे भैंसा बुग्गी (फिरक) दौडती हुई आ रही थी। भैंसा बुग्गी पर सवार व्यक्ति द्वारा डंडे से भैंसे को क्रूरतापूर्वक पीटा जा रहा था तथा पीछे लगभग 20-25 मोटरसाइकिलो पर सवार व्यक्ति तेज हार्न बजाते हुए शोर शराबा कर रहे थे तथा सडक के दोनो ओर आवागमन बाधित कर आमजन की जान जोखिम मे डाल रहे थे। थाना अनूपशहर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके से 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments