Sunday, November 22, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरदहेज हत्या करने के आरोपी को आजीवन कारावास व 24,000/-रुपये का लगा...

दहेज हत्या करने के आरोपी को आजीवन कारावास व 24,000/-रुपये का लगा अर्थदंड


बुलंद शहर, डेस्क (जय यात्रा):“ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर दहेज हत्या करने के आरोपी को आजीवन कारावास व 24,000/-रुपये के अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्त कुंवरजीत पुत्र धन्नी सिंह निवासी मौ0 पंजाबीयान कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर द्वारा वर्ष 2020 में वादी की बहन को दहेज के लिए प्रताडित कर उसकी हत्या करने की दुस्साहसिक घटना कारित की थी। इस संबंध में 25 अगस्त 2020 को थाना खुर्जा नगर पर मुअसं-837/2020 धारा 498ए/ 304बी भादवि व ¼ दहेज प्रतिषेध अधि० पंजीकृत किया गया था तथा 17 अक्टूबर 2020 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप 21 नवंबर 2026 को न्यायाधीश दिलीप सचान (न्यायालय एडीजे खुर्जा जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त कुंवरजीत को आजीवन कारावास व 24,000/- हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक संजीव कुमार व सुश्री रश्मि सौलंकी, मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार है0का0 रोबिन व कोर्ट महोरिर्र का0 संजीव कुमार का योगदान सराहनीय रहा है। प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को सजा दिलाना बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments