Wednesday, November 25, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरसड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के अनूपशहर के मोहल्ला खतियाना निवासी रिहान आलम पुत्र रियाजुद्दीन सैफी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 23 नवंबर की रात करीब 12:00 बजे मेरठ सहारनपुर मार्ग पर खतौली के पास हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक की वैगन आर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई जिससे यह हादसा हुआ। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार रिहान अपने परिचित चमन के साथ वेगनर कार से सहारनपुर से वापस अपने घर अनूपशहर लौट रहे थे। जैसे ही वह मेरठ सहारनपुर मार्ग पर खतौली के पास पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments