बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने जीजा पर फोन और व्हाट्सएप के जरिए गाली-गलौज करने, अश्लील चैट भेजने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जीजा पर मुकदमा दर्ज कर किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि गांव दस्तूरा निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर वाहिद नाम के व्यक्ति का फोन आया था। आरोप है कि वाहिद ने फोन पर उसके साथ गाली-गलौज की। फोन काटने के बाद व्हाट्सएप पर धमकी भरी वॉइस रिकॉर्डिंग और अश्लील चैट भी भेजी।
महिला के मुताबिक, आरोपी वाहिद गांव भमरा, थाना गुलावठी का रहने वाला है और उसकी बहन का पति है। महिला ने बताया कि उसके पास आरोपी की रिकॉर्डिंग और चैट सुरक्षित हैं। घटना के बाद महिला ने अपने पति सचिन को पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपी से जान का खतरा बताते हुए ककोड़ थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में आरोपी जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जीजा ने साली से की अभद्रता, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


