Friday, November 27, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: ओवरलोड गन्ने की ट्रॉलियों से लग रहा जाम, हादसों को दावत...

गुलावठी: ओवरलोड गन्ने की ट्रॉलियों से लग रहा जाम, हादसों को दावत दे रहे बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी में गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। हाईवे और सैदपुर रोड पर इन ट्रॉलियों के कारण जाम की समस्या बढ़ रही है। वहीं, सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से सड़क हादसों का खतरा भी बना हुआ है।
दरअसल, गुलावठी के हाईवे और सैदपुर रोड पर दिन के समय भी गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खुलेआम दौड़ती नजर आ रही हैं। ट्रॉलियों में गन्ना इतना अधिक भरा होता है कि वह दोनों तरफ बाहर तक निकला रहता है। इससे सड़क पर दूसरे वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है। साइड लेने को लेकर वाहन चालकों के बीच कई बार नोकझोंक और विवाद की स्थिति भी बन रही है। सबसे गंभीर बात यह है कि इन ट्रॉलियों के पीछे न तो रिफ्लेक्टर लगे हैं और न ही रेडियम की लाल टेप या लाल कपड़े का इंतजाम है। ऐसे में रात के समय, कोहरे और सामने से आने वाले वाहनों की तेज रोशनी में पीछे से आने वाले चालकों को ट्रॉलियां दिखाई नहीं देतीं। इससे बड़े सड़क हादसे की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की ओर से इन ओवरलोड ट्रॉलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं, इस मामले में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए जा रहे हैं और जुर्माना भी वसूला जा रहा है। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन में शहर में भारी और ओवरलोड वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments