Saturday, November 28, 2026
HomeUncategorizedपिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला 13 वर्षीय छात्र...

पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला 13 वर्षीय छात्र लापता, पुलिस तलाश में जुटी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र में पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला 13 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव आँचरु कलां निवासी वंश यादव पुत्र जीवन यादव गुरुवार शाम घर से लापता हो गया। वंश शिकारपुर के सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र है। वंश ने अपने पिता की जेब से कुछ रुपये निकाल लिए थे। इस बात को लेकर पिता ने उसे डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर वह घर से निकल गया, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और छात्र की तलाश में जुटी है।

हापुड़ में गेटेड टाउनशिप प्लॉट मात्र 16 हजार में शुरू : 9899722241

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments