बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने रिजर्व पुलिस लाइन में सड़क दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं अंतिम शोक सलामी दी। थाना कोतवाली नगर मे तैनात उ0नि0 (ना0पु0) स्व0 उ0नि0 राजवीर सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी फतेहउल्लहापुर थाना बसी किरतपुर जनपद बिजनौर के निवासी थे तथा जनपद में 18 सितम्बर 2023 से तैनात थे। 27 नवंबर 2026 को एक सडक दुर्घटना में घायल होने पर उपचार के दौरान दुखद मृत्यु हो गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी शिकारपुर दीपक कुमार, क्षेत्राधिकारी अपराध भरत कुमार सोनकर द्वारा उ0नि0 राजवीर सिंह के पार्थिव शरीर के अन्तिम दर्शन किए गए एवं दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी गयी तथा मौके पर उपस्थित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारियों द्वारा भी शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उ0नि0 स्व0 राजवीर सिंह के पार्थिव शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन में अन्तिम शोक सलामी देने के उपरान्त उनके शरीर को सम्मान उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।


