Saturday, November 28, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: सोहेल का अमेठी प्रीमियर लीग में चयन, परिवार में खुशी की...

सिकंदराबाद: सोहेल का अमेठी प्रीमियर लीग में चयन, परिवार में खुशी की लहर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के एक होनहार क्रिकेटर ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। क्षेत्र के गांव भौंखेडा निवासी क्रिकेटर सोहेल का चयन अमेठी प्रीमियर लीग के लिए हुआ है। सोहेल के चयन की खबर मिलते ही परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
एमएमएस क्रिकेट अकादमी के कोच मोहित शर्मा ने बताया कि सोहेल की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, लगन और क्रिकेट के प्रति समर्पण है। उन्होंने कहा कि सोहेल ने लगातार अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। सोहेल की इस उपलब्धि से उनके परिजनों और क्षेत्र के लोगों में खुशी है। स्थानीय लोगों ने सोहेल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments