Saturday, November 28, 2026
HomeUncategorizedबुलंदशहर: पिकअप का रस्सा व तिरपाल काटकर शराब की 28 पेटियां ले...

बुलंदशहर: पिकअप का रस्सा व तिरपाल काटकर शराब की 28 पेटियां ले गए चोर, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने एक पिकअप गाड़ी को निशाना बनाते हुए उसमें लदी अंग्रेजी शराब की पेटियां चोरी कर ली। पीड़ित चालक ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की जिसके बाद थाना नरौरा पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि बदायूं के उसैत थाना क्षेत्र के गांव शंभू नगला निवासी पीड़ित चालक ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह 20 नवंबर की रात करीब नौ बजे गौतमबुधनगर के दादरी स्थित एक गोदाम से पिकअप गाड़ी में अंग्रेजी शराब की 183 पेटी लेकर शाहजहांपुर व गोरखपुर के लिए निकला था। इसके बाद पिकअप चालक सिकंदराबाद के पास खाना खाने के लिए रुका। पिकअप चालक खाना खाने के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। रात करीब 12:30 बजे बेलौन टोल प्लाजा पार करने के बाद पिकअप चालक ने लघुशंका करने के लिए पिकअप को सड़क किनारे रोका। लघुशंका कर वापस लौटने पर उसने देखा की गाड़ी का रस्सा और तिरपाल कटा हुआ है। इसके बाद पिकअप चालक ने मामले से ट्रांसपोर्टर और शराब गोदाम को अवगत कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ट्रांसपोर्टर और गोदाम कर्मियों ने पिकअप में लदी शराब की पेटियों को चेक किया तो उसमें से 28 पेटियां गायब मिली। 26 नवंबर को थाना नरौरा पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments