बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को खुर्जा विकास क्षेत्र में करीब 50 वर्ग मीटर में किए जा रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया।
प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देश पर स्थानीय पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। प्राधिकरण की सचिव वान्या सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। निर्माणकर्ता को पहले नोटिस भी जारी किया गया था। वहीं, प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवन निर्माण न करें और न ही अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदें। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की अवैध निर्माण पर कार्रवाई, निर्माणाधीन भवन सील
RELATED ARTICLES


