Sunday, November 29, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: जहरीला पदार्थ खाने से युवक व महिला की हालत बिगड़ी, अस्पताल...

बुलंदशहर: जहरीला पदार्थ खाने से युवक व महिला की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में जहरीला पदार्थ निगलने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में एक युवक और एक महिला की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शिकारपुर क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय युवक ने घरेलू कलह के बाद कथित तौर पर जहरीली दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, दूसरे मामले में टोपड़ा नगर निवासी 38 वर्षीय महिला ने सल्फास का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को भी अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल के संचालक डॉ. दिनेश पाल सिंह के अनुसार, दोनों मरीजों की हालत में सुधार है। दोनों मामलों की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments