बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के अंबेडकर नगर कॉलोनी में सोमवार के सुबह छत पर खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। आपको बता दें कि मामला सोमवार की सुबह का है जब 12 वर्षीय दीपक छत पर खेल रहा था तभी एसीबी से उसे करंट लग गया। बच्चे की आवाज सुनकर परिवार के लोग छत की ओर दौड़े तो देखा कि वह बेसुध पड़ा था जिसके बाद उन्होंने बच्चे को तत्काल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंबेडकर नगर कॉलोनी निवासी छोटेलाल ने बताया कि वह मूलरूप से जिला हाथरस के गांव रजपुरा के रहने वाले हैं। खुर्जा में मजदूरी कर वह अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। एसडीओ अविनाश चौधरी ने बताया कि बच्चे की मौत की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत
0
120
Previous article
RELATED ARTICLES


