बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश सरकार ने मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत कर दी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिला बुलंदशहर के इच्छुक लाभार्थी 16 जून से 30 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत मछली पालन, तालाब निर्माण, मत्स्य बीज उत्पादन, चारा उत्पादन, और मत्स्य विपणन जैसे क्षेत्रों में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसके लिए लाभार्थी को http://fisheries.up.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
मत्स्य संपदा योजना के 16 से ऑनलाइन आवेदन शुरू
0
246
RELATED ARTICLES


