बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित, त्रिवेश गुप्ता, पंडित सचिन शर्मा और कॉफी जिलाधिकारी संतोष जगराम विशिष्ट के संयुक्त तत्वावधान में ‘विश्व योग दिवस’ का आयोजन किया गया।
11वें योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”रखा गया है। सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सर्वविदित है कि योग शारीरिक सौष्ठव, मन की एकाग्रता, तथा दैनिक जीवन में जागरूकता एवं जिम्मेदारी को बढ़ाता है। वस्तुत: स्वयं की देखभाल करने से हम पृथ्वी की देखभाल करने लगते हैं। जो भारत की वसुधैव कुटुंबकम् की मूल भावना को दर्शाता है। संपूर्ण सृष्टि को परिवार के रूप में देखना और उसके स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की कामना ही योग का दर्शन है।
11वें योग शिविर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया योगा
RELATED ARTICLES