Sunday, November 29, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरफैक्टरी की छत से गिरकर 15 वर्षीय किशोर गंभीर घायल, पैर में...

फैक्टरी की छत से गिरकर 15 वर्षीय किशोर गंभीर घायल, पैर में हुए तीन फ्रैक्चर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में फैक्टरी की छत से गिरकर 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में किशोर के एक पैर में तीन फ्रैक्चर आए हैं। घायल किशोर को परिजनों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
आपको बता दें कि मामला खुर्जा क्षेत्र का है। खुर्जा की हीरा कॉलोनी निवासी शबाना ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा अयान मोहल्ले के ही एक युवक के साथ गांव मुड़ाखेड़ा में मजदूरी करने गया था। आरोप है कि युवक ने अयान को वायर काटने के लिए फैक्टरी की छत पर चढ़ा दिया। इसी दौरान वायर काटते समय अयान छत से नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण अयान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके एक पैर में तीन फ्रैक्चर हुए हैं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments