Sunday, November 29, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरडिबाई: संदिग्ध परिस्थितियों में तीन भैंसों की मौत, किसान को चार लाख...

डिबाई: संदिग्ध परिस्थितियों में तीन भैंसों की मौत, किसान को चार लाख रुपये का नुकसान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन भैंसों की मौत का मामला सामने आया है। तीनों भैंसों की मौत से किसान को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसान ने बिना किसी कानूनी कार्यवाही के अमृत पशुओं को जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर दबा दिया।
आपको बता दें कि मामला डिबाई क्षेत्र के गांव तुलसीगढ़ी का है। यहां शुक्रवार देर रात किसान के घेर में बंधी तीन भैंस संदिग्ध अवस्था में मृत मिलीं। किसान के मुताबिक, देर रात करीब एक बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी तीनों भैंस मृत अवस्था में पड़ी हैं।
पीड़ित किसान केशव सिंह ने बताया कि उनका घेर मकान से कुछ दूरी पर है। घेर में चारा रखा रहता है और वहीं पशु बंधे हुए थे। तीनों भैंसों की मौत से परिवार को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। किसान ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर तीनों भैंसों को जमीन में दबा दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments