बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिले के खुर्जा की सीओ बने के बाद पूर्णिमा सिंह ने क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला। सीओ ने मूंडाखेड़ा चौरााहे से मार्च शुरु करते हुए फूटा दरवाजा, मोहल्ला पंजाबियान, बुर्ज उस्मान चौराहा, सुभाष मार्ग, सर्राफा बाजार, कबाड़ी बाजार चौराहा और गांधी मार्ग होते हुए जेवर अड्डा चौराहे पर समाप्त किया। पैदल मार्च के दौरान सीओ ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया। इसके साथ ही उन्होंने सर्राफा व्यापारियों से बात की और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे। इस दौरान कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें।
खुर्जा: सीओ ने क्षेत्र में निकाला पैदल मार्च
0
93
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


