बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मथुरा में मुड़िया मेला चार जुलाई से 11 जुलाई तक चलेगा। इसके लिए बुलंदशहर जिले के बुलंदशहर, खुर्जा व सिकंदराबाद डिपो से रोडवेज बसें भेजी जाएंगी। लखनऊ मुख्यालय से बसों को गाजियाबाद भेजने का आदेश जारी हुआ है। मथुरा में मुड़िया मेला प्रसिद्ध है। यहां गोवर्धन की परिक्रमा करने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए प्रतिवर्ष प्रदेशभर से उप्र परिवहन निगम की बसों की मांग की जाती है। एआरएम बुलंदशहर परमानंद ने बताया कि गाजियाबाद से 150 बसें मांगी गई हैं। इसमें बुलंदशहर और हापुड़ दोनों जिले की डिपो की बसें शामिल हैं। तीनों डिपो से बसें चिन्हित की जा रही हैं। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए शेष बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
बुलंदशहर: मथुरा में मुड़िया मेले में जाएंगी तीनों डिपों की बसें
RELATED ARTICLES