बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव जाड़ोल में एक व्यक्ति ने सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शव को फंदे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान मूलचंद पुत्र कल्लू के रुप में हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
अज्ञात कारणों से व्यक्ति ने लगाई फांसी
0
102
RELATED ARTICLES


