बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर की पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चिंगरावली रोड से गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को दो पेटी अवैध देशी शराब व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित उर्फ बाबू पुत्र महावीर सिंह निवासी मोहल्ला जाटवान कस्बा जहांगीरपुर थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। आरोपी पर जनपद गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर में चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी में बरामदगी के संबंध में थाना जहांगीरपुर पर मुअसं- 53/25 धारा 60/72 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दो पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
0
87
- Tags
- Bulandshahr
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


