बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव बनेल में एक मकान की छत बारिश के पानी की वजह से भरभराकर नीचे आ गिरी। मकान में सो रहे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास लोगों ने चीख पुकार सुन दौड़े और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 22 वर्षीय आकाश पुत्र दुष्यंत राघव, 58 वर्षीय शीला तथा 10 वर्षीय जिगर घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मामला गुरुवार की रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। तीनों परिजन मकान में सो रहे थे अचानक छत भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ी। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार कराया। पीड़ित आकाश का कहना है कि उनका सब कुछ बर्बाद हो चुका है उनके पास न रहने की जगह है और न ही कोई सहारा। परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। ग्राम प्रधान पति दिनेश राघव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द पक्का मकान दिलाने का प्रयास करेंगे।
पहासू: मकान की छत भरभराकर नीचे गिरी, तीन लोग घायल
RELATED ARTICLES