बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने रविवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को दो अवैध चाकू बरामद हुए है जिनके खिलाफ थानों में एक मुकदमा पंजीकृत है। अवैध शराब की बिक्री / निष्कर्षण / परिवहन के विरुद्ध कार्रवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ तीन मुकदमे पंजीकृत हैं। जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 770 रूपए बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाने में तीन मुकदमे दर्ज है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 359 वाहनों का ई-चालान किया गया और 35,500/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 18 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 88 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 17 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 10 वांछित/वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर20/07/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
20/07/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
0
113
- Tags
- Bulandshahr
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


