Wednesday, October 15, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के क्रम में जुलाई माह से अब तक 167...

ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के क्रम में जुलाई माह से अब तक 167 अभियोग में 245 अभियुक्त को दिलाई सजा


जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने ऑपरेशन कन्वैक्शन अभियान के क्रम में माह जुलाई व माह अगस्त में अब तक 167 अभियोग में 245 आरोपियों को सजा दिलवाई है। बुलंदशहर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में माह जुलाई में 126 अभियोगो में 149 आरोपियों को व माह अगस्त में 7 अगस्त तक 41 अभियोग में 96 आरोपियों को सजा दिलवाई गई। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन मॉनीटरिंग सेल द्वारा की गयी कार्यवाही का अनुश्रवण कर प्रभावी पैरवी हेतु दिशा-निर्देश दिये जाते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद बुलन्दशहर “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान में प्रदेश में 09वें स्थान से प्रथम स्थान पर आ गया हैं। 06 अगस्त 2025 को एक ही दिन में 17 अभियोगो में 22 अभियुक्तों को सजा दिलवायी गयी। महा जुलाई व माह अगस्त में 07 अगस्त 2025 तक करायी गयी सजाओं का विवरण निम्न प्रकार है:-

  1. आजीवन कारावास- 08 अभियोगो में 20 अभियुक्तों को सजा करायी गयी।
  2. 20 वर्ष से अधिक- 03 अभियोगो में 04 अभियुक्तों को सजा करायी गयी।
  3. 10 वर्ष से 19 वर्ष तक- 13 अभियोगो में 17 अभियुक्तों को सजा करायी गयी।
  1. 10 वर्ष से कम- 143 अभियोगो में 204 अभियुक्तों को सजा करायी गई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments