बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार की देर रात निरीक्षक और उप निरीक्षकों के कार्यों में फेरबदल किए हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन से निरीक्षक संजीव कुमार को नगर कोतवाली का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया है। नगर कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे निरीक्षक राजवीर सिंह को अनूपशहर कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इनके अलावा उप निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान, वीरपाल सिंह, अखिलेश कुमार, चंद्रकिशन, मनोज शेरावत, धर्मवीर सिंह, लंकुश सिंह, कैलाश चंद्र, अनीश अहमद, कर्णवीर सिंह, संजीव कुमार, रणवीर सिंह और उप निरीक्षक सुधीर कुमार का कार्य क्षेत्र बदल गया है।



