बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान काली नदी के बंद पर शमशान को जाने वाले रास्ते से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को 6 किलो 626 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित पुत्र बोदल सिंह निवासी गांव पितोवास थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ जनपद बुलंदशहर में सात मुकदमे दर्ज हैं आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेजा गया है।
6 किलो 625 ग्राम अवैध गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES