बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐंचाना में बुधवार को एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। शव को देख लोगों ने हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में रहेगा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि मृतक की पहचान गाजियाबाद के हुसेनपुर मुरादाबाद निवासी 32 वर्षीय मेहताब के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मेहताब के गांव ऐंचाना में ससुराल है उनकी पत्नी गुलफ्सा करीब तीन महीने पहले मायके आई थीं। मृतक के लीवर में परेशानी थी। इसका इलाज कराने वह करीब एक महीने पहले ऐंचाना आए थे। तब से वह यहीं रह रहे थे। बुधवार को मेहताब ने अवसाद के कारण आत्महत्या कर ली। सीओ भास्कर मिश्रा ने कहा कि मृतक बहुत समय से बीमार था, जिसको लेकर ही वह अवसाद में चल रहा था। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
RELATED ARTICLES