Sunday, September 28, 2025
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरपारिवारिक विवाद का सफल समाधान, दंपति ने थाने से शुरू किया नया...

पारिवारिक विवाद का सफल समाधान, दंपति ने थाने से शुरू किया नया जीवन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वैवाहिक विवादों के त्वरित निस्तारण अभियान के तहत थाना बीबीनगर में मंगलवार को एक पारिवारिक विवाद का सफल समाधान किया गया। जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर 2025 को विवादित दंपति अपने परिजनों संग थाना पहुंचे। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों की बातें धैर्यपूर्वक सुनी और काउंसलिंग कराई। इस दौरान पति-पत्नी ने आपसी सहमति से एक प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर किए और भरोसा जताया कि वे पुरानी बातों को भुलाकर नए सिरे से जीवन की शुरुआत करेंगे। काउंसलिंग के बाद दंपति ने खुशी-खुशी साथ रहने का वादा किया। थाना बीबीनगर के काउंसलर्स ने दंपति को नए जीवन की शुभकामनाएं दीं और सलाह दी कि वे आपसी समझ और प्यार से जीवन बिताएं।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments