बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर सहित प्रदेश के 31 अस्पतालों को आधुनिक उपकरणों से युक्त किया जाएगा। इसके लिए 10.74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि रोगियों को बेहतर इलाज सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड करने का काम चल रहा है। इसी क्रम में 31 अस्पतालों को प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। 10 करोड़ 74 लाख से अधिक बजट की अस्पतालों के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इससे आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। बृजेश पाठक ने बताया कि अस्पतालों में आधुनिक उपकरण होने से रोगियों को जांच में उपचार में मदद मिलेगी। रोगियों को घर के नजदीक व संबंधित जिले में ही उपचार मिल सकेगा। इससे रोगियों का समय बचेगा। बड़े अस्पतालों से रोगियों का दबाव भी कम होगा।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर सहित 31 अस्पतालों को मिलेंगे 10.74 करोड़ के उपकरण


