Sunday, September 28, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमहिलाओं को किया गया जागरूक, डीएम व एसएसपी ने दिलाया सुरक्षा का...

महिलाओं को किया गया जागरूक, डीएम व एसएसपी ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को विकास भवन सभागार में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मौजूद महिलाओं और छात्राओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा के अधिकार और सरकारी मददगार तंत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीएम श्रुति ने कहा कि महिलाएं किसी भी स्थिति में डरें नहीं, बल्कि हिम्मत के साथ अपनी आवाज उठाएं। सरकार व प्रशासन उनके साथ खड़ा है। वहीं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा महिला हेल्प डेस्क, महिला बीट कांस्टेबल, 1090, 112 आपातकालीन सेवा और अन्य हेल्पलाइन नंबर महिलाओं की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सक्रिय रहते हैं।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments