बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में काली जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। बुधवार को एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने थाना क्षेत्र में जुलूस के दौरान भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने जुलूस मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसपी ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारु रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की ओर से जुलूस के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की गई।
जहांगीराबाद: काली जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ग्रामीण ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
RELATED ARTICLES


