Tuesday, March 3, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरश्मशान में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

श्मशान में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव वैर में गुरुवार की दोपहर ग्रामीणों ने श्मशान में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
आपको बता दें कि थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक की आयु करीब 50 वर्ष है। ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पहले इसी व्यक्ति को श्मशान के आसपास देखा गया था। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments