Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरपहासू कस्बा चौकी इंचार्ज पर शिकारपुर विधायक ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

पहासू कस्बा चौकी इंचार्ज पर शिकारपुर विधायक ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने थाना पहासू कस्बा चौकी इंचार्ज पर पुलिस की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है। विधायक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित पत्र देते हुए बताया कि पहासू कस्बा चौकी इंचार्ज बाजार में बहुत सारे व्यवसाय व मोटरसाइकिल पर आने जाने वाले लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा एक भय व्यापत करके भ्रष्टाचार किया जा रहा है तथा पुलिस समाज की छवि पर दाग लगाने का कार्य कर रहे हैं। विधायक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह से मामले की कथित जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments