बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव त्योरी बुजुर्ग में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। करीब 24 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम ने विशालकाय मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, गांव में ग्रामीणों को करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया था। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल लगाया। वन विभाग की टीम ने लगातार निगरानी और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 24 घंटे में मगरमच्छ को पकड़ लिया। विशालकाय मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
24 घंटे के ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया 10 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
RELATED ARTICLES


