बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की सदर तहसील क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर में बारिश के कारण एक मकान की छत अचानक नीचे आ गिरी। गनीमत रही की छत गिरने से कोई जानहानि नहीं हुई। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और मलबे को हटाया।
आपको बता दें कि दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से लोग काफी परेशान है। लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में सदर तहसील क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर में बारिश के कारण एक मकान के बाहरी हिस्से की छत भरभराकर नीचे आ गिरी। गनीमत रही की इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि मकान का बाहरी हिस्सा लंबे समय से खाली पड़ा था और अंदर के हिस्से का परिवार के लोग उपयोग कर रहे थे। लगातार हो रही बारिश से छत में पानी भर गया था जिससे वह कमजोर होकर गिर गई।
बारिश के कारण भरभराकर गिरी एक मकान के बाहरी हिस्से की छत
RELATED ARTICLES


