बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में अगवाल कट के पास बुधवार की रात आलू से लदे एक कैंटर और रोडवेज बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया और उसमें भरे आलू सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे में रोडवेज बस भी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
आपको बता दें कि टक्कर के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर आलू बिखरने और कैंटर के पलटने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही थाना खुर्जा नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया तथा यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। हादसे के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यात्रियों और अन्य वाहन चालकों को सुरक्षित निकाला।
आलू से भरे कैंटर व रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत, सड़क पर बिखरे आलू
RELATED ARTICLES



