बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र में तैनात सीओ पूर्णिमा सिंह का आगरा पिएसी तबादला कर दिया गया है, सिकंदराबाद क्षेत्र में तैनात सीओ भास्कर मिश्रा का गाजीपुर तबादला हो गया है तथा अनूपशहर क्षेत्र में तैनात सीओ विकास प्रताप चौहान का हाथरस तबादला किया गया है। अधिकारियों को शीघ्र से शीघ्र नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद मेरठ में तैनात प्रमोद कुमार और जनपद संभल में तैनात दीपक कुमार को जनपद बुलंदशहर भेजा गया है।
बुलंदशहर: शिकारपुर, सिकंदराबाद और अनूपशहर सीओ के हुए तबादले
RELATED ARTICLES



