बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आगामी आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर परीक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, अभ्यर्थियों की सुविधाओं, यातायात व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और कानून-व्यवस्था बनाए रखने जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों संग बनाई रणनीति
RELATED ARTICLES



