बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव तोमड़ी में मंगलवार की दोपहर सड़क किनारे एक विद्युत पोल पर चढ़कर संविदा विद्युतकर्मी लाइन का फाल्ट ठीक कर रहा था। अचानक से जर्जर विद्युत पोल टूटकर गिरने से संविदा विद्युतकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही संविदा विद्युतकर्मी की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गांव माजरा खानपुर निवासी करीब 29 वर्षीय विजय कुमार लोधी पिपाला बिजलीघर पर संविदा विद्युतकर्मी के रूप में तैनात थे। मंगलवार दोपहर वह गांव तोमड़ी में सड़क किनारे एक विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन का फाल्ट ठीक कर रहे थे। इसी दौरान जर्जर विद्युत पोल अचानक टूटकर गिर गया, जिसके नीचे दबकर विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विजय कुमार की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक भाई और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। संविदा विद्युतकर्मी की मौत से गांव में मातम पसरा है।
फाल्ट ठीक करने के दौरान जर्जर विद्युत पोल के टूटकर गिरने से संविदाकर्मी की मौत
RELATED ARTICLES


