बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक के उदयपुर गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान सतौहे गांव निवासी मुकेश पुत्र प्रेमपाल सिंह के रूप में की है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मुकेश को शराब पिलाई गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मौत के बाद शव को मौके पर ही छोड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ विशाल कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवक का शव मिलने से मची सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
RELATED ARTICLES


