बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अगौता क्षेत्र में शटडाउन लेकर खंबे पर फाल्ट ठीक कर रहे संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। करंट लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों और साथी कर्मचारियों ने सब स्टेशन ऑपरेटर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि अगौता बिजली घर पर ड्यूटी के दौरान एक संविदा कर्मी शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। फाल्ट ठीक करते समय सब स्टेशन ऑपरेटर ने शटडाउन हटा दिया जिससे करंट की चपेट में आकर संविदा कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान किरणपाल सिंह के रूप में हुई है जो बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों और साथी कर्मियों ने सब स्टेशन ऑपरेटर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रहे हैं तथा दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे संविदाकर्मी की हुई मौत
RELATED ARTICLES


