बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात पुलिस ने बुधवार को एक अभिसूचना के आधार पर गांव बहोरावास के पास से फर्जी एप से पेमेंट कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ठगी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी करके खरीदी गई एक बैट्री, ठगी करके खरीदें गए पांच सप्लीमेंट के डिब्बे, ठगी करके खरीदी गई तीन जीन्स, तीन शर्ट, 2800/- रूपए नकद, चार मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हमारे मोबाइल में फोन पे ऐप का फर्जी लोगो लगी एक ऐप है जिससे किसी भी दुकानदार का QR कोड़ स्कैन करने पर दुकानदार के अकाउंट का नाम व डिटेल्स आ जाती है और यह ऐप सफल पैमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखा देती है। हमारे द्वारा जनपद गाजियाबाद, बुलन्दशहर व अन्य जिलों में किसी भी दुकान पर जाकर सामान खरीदा जाता है जिसके बाद हम अपने मोबाइल से फोन पे लोगो लगा फर्जी एप द्वारा दुकानदार का QR कोड़ स्कैन कर दुकानदार को सफल पैमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर सामान लेकर फरार हो जाते है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 01 अक्टूबर 2026 को थाना ककोड़ क्षेत्रान्तर्गत कस्बा ककोड़ में सप्लीमेंट्री की दुकान से फर्जी फोन-पे एप से पैमेंट दिखाकर 9600/- रुपयों का सप्लीमेंट खरीदा गया था जिसके सम्बन्ध में थाना ककोड़ पर मुअंस- 352/26 धारा 318 (4) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 30 सितम्बर 2026 को थाना खुर्जा देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अगौरा में बैट्री की दुकान से फर्जी फोन-पे एप से पैमेंट दिखाकर बैट्री खरीदी गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना खुर्जा देहात पर मुअसं-305/26 धारा 318(4)/303(2) बीएनएस पंजीकृत है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू चौहान पुत्र नीटू सिंह निवासी ग्राम ग्वारौली थाना अरनिया जनपद बुलन्दशहर, करन पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम बौरोली थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर (हाल पता भड़ाना हाऊस के पास थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद), योगेश तोमर पुत्र राम सिंह तोमर निवासी ग्राम ग्वारौली थाना अरनिया जनपद बुलन्दशहर तथा सन्नी राघव पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम भोजगढ़ी थाना अरनिया जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706



