बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण की टीम ने बुलंदशहर विकास क्षेत्र के ग्राम गचकौली और बलीपुरा में करीब 55 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में बने निर्माण और प्लॉटिंग के ढांचे को जेसीबी की मदद से हटाया गया।
बीकेडीए की कार्रवाई से अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, बिना जरूरी अनुमति और स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
तीन दिन में 200 बीघा से अधिक पर कार्रवाई
प्राधिकरण के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में 200 बीघा से अधिक क्षेत्रफल में अवैध निर्माण और अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। कार्रवाई के दौरान संबंधित क्षेत्रों में अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग को चिन्हित कर ध्वस्त किया गया। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों और निर्माणकर्ताओं में खलबली मची हुई है। विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति के प्लॉटिंग अथवा निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण का अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है। प्राधिकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई से साफ है कि अवैध निर्माण और अनाधिकृत कॉलोनियों को लेकर अब किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
FULL MOUTH Dental Implants व नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



